बेरोजगारी- महंगाई ने लोगो को जीना किया मुहालः अताउर रहमान

बहेड़ी, बरेली। विधायक अताउर रहमान ने कहा कि बेरोजगारी अपने चरम पर है। नौजवान नौकरी के लिए भटक रहे हैं। गैस की किल्लत से लोग जूना रहे हैं और मंहगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने चुनाव से पूर्व जनता से किए वायदे पूरे नहीं किए। विधायक फाजलपुर मे आयोजित सपा की पीडीए पंचायत में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को आमदनी दोगुनी करने का झांसा दिया गया, लेकिन हकीकत में किसान की हालत और बदतर हो गई है।चीनी मिल से गन्ना मूल्य दिलाने में भी सरकार नाकाम रही है। इस बार किसान नौजवान एकजुट होकर सपा मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की ठान चुका है। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कश्यप बिरादरी से अपना हक पाने के लिए सपा से जुड़ने का आह्वान किया, साथ ही पूर्व जिला अध्यक्ष अगम मौर्य ने कहा कि एकजुटता से ही अपना अधिकार हासिल करने की बात कही। मौर्य बिरादरी को इस चुनाव में सपा के साथ खड़ा होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। किसान नेता तेजेंदर सिंह ने कहा कि किसान को उसकी मेहनत का पैसा नही मिल पा रहा है। सपा ने हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है और इस चुनाव में किसान सपा के साथ पूरी ताकत से खड़ा होगा।इस मौके पर हाजी वफ़ाउर रहमान, चौधरी विजेंद्र सिंह, नासिर रजा खां, सरदार आलमजीत सिंह, परमजीत सिंह, अमित सिंह, वारिस हुसैन खां, राकेश गंगवार व सरफराज अहमद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। पंचायत की अध्यक्षता सरदार जसवीर सिंह और संचालन हर स्वरुप मौर्य ने किया। पंचायत के आयोजक जिला पंचायत सदस्य इकबाल सिंह चीमा ने सभी का आभार व्यक्त किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *