बारातियों की कार डिवाइडर से टकराई, दूल्हा समेत छह घायल

फरीदपुर, बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे बारातियों की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। भीषण टक्कर के बाद दूल्हा समेत छह लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दूल्हे और उसके भाई समेत कई लोगों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाहजहांपुर के बरेली मोड़ के समीप स्थित सप्तयारा गांव के सूरज का विवाह बरेली के किशनपुर गांव से तय हुआ था। रविवार को सूरज बारात लेकर कार से किशनपुर जा रहे थे। जबकि पीछे आ रही कारों मे अन्य बाराती बैठे थे। उनकी कार फरीदपुर के गोकुलधाम कॉलोनी के सामने से निकल रही थी। इसी दौरान दुल्हे की कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार मे बैठे दूल्हे सूरज, उनके फूफा वृंद, भाई संतराम, कार चालक समेत अन्य लोगों को घायल अवस्था मे बाहर निकाला। इसके बाद सूरजपाल और उनके परिवार के लोगों को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही फरीदपुर के अंदर जाने वाले हाईवे पर नगर पालिका की ओर से डिवाइडर का निर्माण किया गया। एक किलोमीटर दूरी तक बने डिवाइडर के बाद पूरी सड़क खाली पड़ी हुई है। डिवाइडर पर रेडियम से संकेतक नही लगाया गया। जिस से हादसे रहे है। परीक्षा देकर लौट रहा युवक हादसे मे घायल : फतेहगंज पूर्वी के गांव टिसुआ के निकट बरेली से होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक की बाइक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। युवक के दोनों हाथों की हड्डियों एव पैरों व सिर मे गंभीर चोटें आई है। वह गोला गोकर्णनाथ का रहने वाला है। बरेली से होमगार्ड की परीक्षा देकर गोला जा रहा था। तभी उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा। जहां से बरेली भेजा गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *