शेरगढ़, बरेली। हरियाणा के गुरुग्राम मे पत्नी की चाकू से हत्या कर फरार हुए युवक का शव रविवार को थाना क्षेत्र की ढोड़ा नदी मे उतराता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पहचान गांव ब्योधा निवासी गौरव चौहान पुत्र महेंद्र पाल सिंह के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार गुरुग्राम खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के गांव भांगरौला मे छह मई को शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव ब्योधा निवासी गौरव चौहान ने अपनी पत्नी रेखा के चरित्र पर शक करने के कारण चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद मृतका के परिजनों की तहरीर पर खेड़कीदौला थाने मे आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था और उसी दिन अपने पैतृक गांव ब्योधा पहुंचा था। जहां परिवार मे एक वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था। बताया जाता है कि आरोपी की तलाश मे हरियाणा पुलिस ने गांव मे दबिश भी दी थी लेकिन वह मौका पाकर फरार हो गया। परिजनों के अनुसार सात मई को वह दोबारा घर लौटा था और कुछ देर रुकने के बाद बिना कुछ बताए चला गया। जिसके बाद वह वापस नही आया। वही हरियाणा पुलिस लगातार उसकी तलाश मे जुटी हुई थी। रविवार को गांव ब्योधा निवासी एक व्यक्ति ढोड़ा नदी किनारे खेत की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान शव नदी मे उतराते देखा जिसकी जानकारी गांव मे दी सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और शव की पहचान गौरव चौहान के रूप मे की गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार, इंस्पेक्टर राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं बनी हुई है।।
बरेली से कपिल यादव
