नगर निगम के पास नाले मे गिरी गाय, बमुश्किल निकाली

बरेली। नगर निगम कार्यालय से कुछ दूरी पर बरेली कॉलेज तिराहे के सामने सोमवार की शाम खुले नाले मे एक गाय गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद जयप्रकाश राजपूत भी मौके पर पहुंच गए और खुद नाले मे उतरकर गाय को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी उनका सहयोग किया। इसके बाद करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी से गाय को सुरक्षित निकाला गया। घटना ने एक बार फिर शहर की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। लोगों का कहना है कि यह इलाका नगर निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर और शहर के प्रमुख बरेली कॉलेज तिराहे पर स्थित है। पार्षद जयप्रकाश राजपूत ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर व्यवस्था की पोल भी खोली। इसके बाद मामले की सूचना नगर निगम अधिकारियों को दी गई। इस पर जेसीबी भेजी गई। हालांकि तब तक गाय नाले के अंदर गहराई में चली गई थी। स्थिति गंभीर होने पर फायर ब्रिगेड को भी बुलाना पड़ा। इसके बाद जेसीबी की मदद से नाले के पक्के स्लैब तोड़कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य का कहना है कि नाले मे गाय के गिरने की सूचना मिली थी। टीम को मौके पर भेजकर गाय को बाहर निकाला गया। नाला खुला कैसे था। इसको दिखवाया जा रहा है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *