बरेली। ट्यूशन पढ़ने जा रही आठ वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया और उसका कान नोच लिया। इस मामले में कुत्ता पालने वाली ट्यूशन टीचर और उसकी मां के खिलाफ थाना इज्जतनगर मे रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। आलोकनगर निवासी कंचन कुमार आर्य ने पुलिस को बताया कि उनकी आठ वर्षीय बेटी अनन्या कक्षा तीन और बेटा अयांश कक्षा का छात्र है। दोनों बच्चे मोहल्ले में ही रहने वाली आकांक्षा भारती से ट्यूशन पढ़ते हैं। कंचन ने बताया कि सात मई की दोपहर करीब तीन बजे दोनों बच्चे ट्यूशन पढ़ने जा रहे थे। रास्ते में ट्यूशन टीचर आकांक्षा भारती की मां अनीता भारती ने अपने कुत्ते को घुमा रही थीं। जब उनकी बेटी कुत्ते के पास पहुंची तो उसने अचानक हमला कर बेटी को गिरा लिया और उसका दाहिना कान काटकर अलग कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्ची को बचाया। उनका आरोप है कि घटना के समय आकांक्षा भारती और उनकी मां अनीता भारती वहां मौजूद थी। अनन्या का इलाज कराने के बजाय टीचर और उसकी मां ने बच्ची के कान का टुकड़ा बेटे के हाथ में देकर घर भेज दिया। उन्होंने बच्ची को डॉक्टर को दिखाया तो प्राथमिक उपचार के बाद सर्जरी कराने की सलाह दी गई लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वे इसमें सक्षम नहीं हैं। उन्होंने आकांक्षा भारती और उसकी मां अनीता भारती से इलाज कराने को कहा तो दोनों ने मना कर दिया। इस पर उन्होंने दोनों के खिलाफ थाना इज्जतनगर में शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नही कराया इलाज, भाई के हाथ मे कान का टुकड़ा देकर भेजा घर : बरेली। बच्ची पर कुत्ते द्वारा हमला करने के मामले में ट्यूशन टीचर और उसकी मां की अमानवीयता भी सामने आई है। बच्ची के पिता का कहना है कि आरोपियों ने उनकी बेटी का इलाज कराने के बजाय कान का टुकड़ा बेटे के हाथ में देकर घर भेज दिया। कंचन कुमार आर्य ने बताया कि ट्यूशन टीचर आकांक्षा भारती के कुत्ते ने अचानक बच्ची पर हमला कर उसे नीचे गिरा लिया और उसका दाहिना कान नोचकर अलग कर दिया। उनकी बेटी खून से लहूलुहान हो गई लेकिन आरोपियों ने इलाज कराने की जहमत नहीं उठाई। उनकी बेटी के कान का टुकड़ा उसका बेटे के हाथ में देकर घर भेज दिया। उन लोगों ने आरोपियों से पूछा कि कुत्ता किसका है तो उसकी भी जानकारी नही दी और कुत्ते को लेकर अनीता भारती कही चली गई।।
बरेली से कपिल यादव
