जिम रेपकांड मे पीड़िता डॉक्टर के कोर्ट मे बयान दर्ज

बरेली। अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम मे नशा देकर दुष्कर्म कर वसूली के मामले मे पीड़िता डाक्टर के कोर्ट ने बयान दर्ज किए गए है। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सबूतों को पेनड्राइव मे पुलिस को सौंपा है। सिविल लाइंस क्षेत्र मे रहने वाली डॉक्टर ने मई 2024 मे मुख्य डाकघर के पास स्थित अल्टीमेट फिटनेस क्लब जिम ज्वाइन किया था। साल्वेशन आर्मी रोड निवासी जिम संचालक ट्रेनर अकरम खान ने महिला डॉक्टर से नजदीकी बढ़ाई और विश्वास जीतने के बाद एक दिन प्री-वर्कआउट ड्रिंक मे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया और सीसीटीवी के जरिए वीडियो रिकॉर्ड कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद अकरम ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया और उन्हें ब्लैकमेल करके लाखों रुपये वसूल लिए। परेशान होकर एक जनवरी 2026 से महिला डॉक्टर ने दूरी बना ली और जिम जाना छोड़ दिया। तीन मई को अकरम ने डॉक्टर को कॉल किया और उनके अश्लील वीडियो बेचने की धमकी देकर पहले 10 लाख और फिर 50 लाख रुपये की डिमांड करने लगा। इनकार करने पर वह जेवर और प्लॉट बेचकर रकम देने का दबाव बनाने लगा। इस सब कार्य मे असलम खान के साथ उसका भाई आलम भी शामिल है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अकरम खान और उसके भाई आलम को गिरफ्तार कर जेल भेज था। जिम ट्रेनर के कब्जे से डॉक्टर की अश्लील वीडियो से भरी दो पैनड्राइव, दो मोबाइल, वसूल किए गए दस हजार रुपये और सेक्सवर्धक दवाएं व इंजेक्शन बरामद किए गए थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *