दो बच्चियों से बुजुर्ग ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना बहेड़ी क्षेत्र मे आम के बाग मे खेल रही दो बच्चियों से समुदाय विशेष के बुजुर्ग ने छेड़खानी की और गोली मारने की धमकी दी। बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया। बहेड़ी क्षेत्र के एक गांव मे रहने वाला बुजुर्ग अली हसन मंगलवार दोपहर दो बजे आम के बाग में रखवाली कर रहा था। उसी दौरान आठ और दस साल की दो बच्चियां बाग मे खेलते हुए अमिया तोड़ने पहुंच गई। आरोप है कि अली हसन ने दोनों बच्चियों से अभद्रता की और छेड़छाड़ करने लगा। घर बताने पर गोली मारने की धमकी दी। दोनों बच्चियां शोर मचाती हुई। वहां से भागकर अपने घर पहुंची। बच्चियों ने घर पहुंचकर परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद वे लोग बुजुर्ग की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपी अली हसन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है। उन्होंने आरोपी अली हसन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *