जमीन के लिए पिता को मार डाला, आरोपी बेटा और बहू फरार, तलाश मे जुटी पुलिस, हत्या की धारा बढ़ी

बरेली। जनपद के थाना फरीदपुर क्षेत्र मे संपत्ति बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बेटा और बहू ने 60 वर्षीय बुजुर्ग पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान डालचंद्र राठौर उर्फ डोरीलाल की उपचार के दौरान पांचवें दिन मौत हो गई। पुलिस ने अब आरोपी बेटा-बहू के खिलाफ दर्ज मारपीट के मामले को हत्या की धाराओं में बदल दिया है। पुलिस के अनुसार ढकनी गांव निवासी डालचंद्र राठौर की पत्नी पुष्पा, बेटा गोपी व बहू ज्ञान देवी के बीच सोमवार सुबह बंटवारे को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। बेटा और बहू जमीन बेचने का भी दबाव बना रहे थे। विवाद के दौरान गोपी और ज्ञान देवी मिलकर पुष्पा को पीटने लगे। डोरीलाल अपनी पत्नी को बचाने पहुंचे। आरोप है कि गोपी और ज्ञान देवी ने डोरीलाल को पकड़ लिया। बेटा-बहू ने हॉकी और धारदार हथियार से डोरीलाल पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे डालचंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आई और उनके पैर मे फ्रैक्चर हो गया। वह अचेत होकर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद आरोपी बेटा-बहू घर छोड़कर भाग गए। परिजनों ने डालचंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार दोपहर उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि व गोपी और ज्ञान देवी के खिलाफ व दर्ज मारपीट के मामले में हत्या की धाराएं बढ़ा दी हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *