शादी की मंजूरी न मिलने पर प्रेमी युगल ने जहर खाकर दी जान, जांच मे जुटी पुलिस

भोजीपुरा, बरेली। जनपद के थाना भोजीपुरा क्षेत्र मे प्रेमी युगल ने शनिवार को खेत मे जाकर जहर खा लिया। प्रेमिका की मौत खेत मे ही हो गई और प्रेमी ने निजी अस्पताल मे दम तोड़ दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच करने के साथ मृतकों के परिजनों ने जानकारी ली। प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म का केस भी चल रहा है। थाना सीबीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय युवती का भोजीपुरा क्षेत्र के गांव मे रहने वाले उसके मौसा के भाई (21 साल) से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों के संबंध के बारे में जब परिवारों को पता लगा तो इसका विरोध हो गया। रिश्तेदारी और बेमेल रिश्ते की वजह से दोनों की शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया गया। इससे दोनों अवसाद में थे। बताते हैं कि प्रेमिका शनिवार सुबह प्रेमी के घर पहुंच गई। फिर दोनों साथ मे खेत की ओर चले गए। वहां दोनों ने साथ मे ही जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने लगी। प्रेमिका की खेत मे ही मौत हो गई। जानकारी मिलने पर प्रेमी को उसके परिवार के लोग बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां प्रेमी ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृत युवक के खिलाफ पहले से दुष्कर्म का एक मुकदमा दर्ज था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है और दोनों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। एक साथ दो युवाओं की मौत से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *