छेड़छाड़ पर छात्रा ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शोहदों को पीटा

नवाबगंज, बरेली। जनपद के थाना नवाबगंज क्षेत्र मे साइकिल से कोचिंग पढ़ने जा रही कक्षा सात की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद नवाबगंज क्षेत्र मे तनाव का माहौल बन गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय विशेष के पांच युवकों ने छात्रा को रास्ते मे घेरकर उसके साथ अभद्रता की। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों और छात्रा ने मिलकर तीन आरोपियों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई जबकि दो आरोपी मौका देखकर फरार हो गए। घटना शनिवार दोपहर की बताई जा रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कस्बा स्थित इंटर कॉलेज मे कक्षा सात की छात्रा है और नियमित रूप से कोचिंग पढ़ने जाती है। शनिवार को वह साइकिल से कोचिंग के लिए निकली थी। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर स्थित एक धर्मस्थल के पास पहले से मौजूद पांच युवकों ने उसे रोक लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी उसे जबरन खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगे। छात्रा की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने लगे लेकिन तीन युवकों को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों के साथ मिलकर छात्रा ने उनकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को संभाला और पकड़े गए आरोपियों को हिरासत मे ले लिया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिस अधिकारियों और कोतवाल ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कुंडरा गांव निवासी अफजल, कस्बा नवाबगंज निवासी फैजान और अली हसन समेत दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है। वही ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के आसपास कुछ लोग अनैतिक गतिविधियों में लिप्त है। जिसके कारण क्षेत्र मे असामाजिक तत्वों का लगातार आना-जाना बना रहता है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इलाके मे सख्त निगरानी और कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत मे लेकर पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *