जिला अस्पताल मे नही मिला इलाज, ठेले पर ले गया पति

बरेली। जिला अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को तार-तार करने और सरकारी एंबुलेंस सेवा पर सवाल खड़ा करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों वीडियो जिला अस्पताल की इमरजेंसी का सामने का है। एक वीडियो में बुजुर्ग बीमार महिला को ठेले पर लेकर उसका पति जा रहा है और वह आरोप लगा रहा है कि अस्पताल मे उसका इलाज नही हो रहा है। वही दूसरी वीडियो में एक बीमार महिला को लेकर परिजन ठेले से जिला अस्पताल की इमरजेंसी आते दिख रहे है। वायरल वीडियो शनिवार की सुबह का बताया जा रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला ठेले पर लेटी है। ठेला लेकर जा रहे उसके पति का आरोप है कि बीमार पत्नी को जिला अस्पताल मे इलाज नही मिल रहा है। वीडियो मे वह बता रहा है कि एक घंटा पहले वह पत्नी को लेकर अस्पताल आया था। यहां डॉक्टर-स्टाफ उसे देख ही नही रहे हैं। ऐसे मे वह पत्नी को लेकर घर जा रहा है। दूसरी वीडियो इमरजेंसी के सामने की है। इसमें एक महिला को लेकर कई लोग अस्पताल आए। महिला को सरकारी एंबुलेंस से नही बल्कि ठेले से लेकर परिजन इमरजेंसी आए थे। अखबार दोनों वीडियो की सत्यता की पुष्टि नही करता है। जिला अस्पताल के एडीएसआईसी डॉ आरसी शर्मा ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। महिला मरीज के बारे मे जानकारी करने पर पता चला कि वह तीन दिन से भर्ती थी। उसे डायबिटिज के साथ ही कई गंभीर बीमारी है। दो दिन से उसकी सांस फूल रही है। यहां हृदयरोग विशेषज्ञ नही होने की वजह से चिकित्सक ने बीते शुक्रवार को ही उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया था। शनिवार की सुबह उसके घरवाले बिना बताए इमरजेंसी वार्ड से लेकर चले गए। ठेले पर लेकर जाने की जानकारी नही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *