केक काटकर धूमधाम से मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन

आंवला, बरेली। जनपद के थाना आंवला क्षेत्र मे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन आंवला में मनाया गया। तहसील आंवला स्थित आर के हॉल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पंडित राजेश गौड़, पंडित राकेश गौड़, मशकूर खान और अरविंद यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मशकूर खान, अरविंद यादव, राकेश गौड़ और राजेश गौड़ ने इस मौके पर कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर आंवला विधानसभा से पार्टी उम्मीदवार को जिताने का संकल्प लें। इस कार्यक्रम में रईस अहमद, विकार अली, इंद्रपाल सिंह यादव, अफसर खान, अरविंद यादव, चमन सिंह यादव, महेंद्र सिंह, रामदीन सागर, अब्दुल मुत्तलिब, इमरान अंसारी, आचार्य जी, फैजान और अमित सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *