बरेली। महानगर कांग्रेस कमेटी बरेली ने लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 56वां जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व मे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और कुष्ठ आश्रम में फल वितरित कर सेवा कार्य भी किया। धर्मकांटा स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटा तथा मिठाई वितरित कर राहुल गांधी के स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा ने कहा कि राहुल गांधी देश के करोड़ों युवाओं, किसानों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों की आवाज बनकर लगातार जनहित के मुद्दे उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए राहुल गांधी निरंतर संघर्ष कर रहे है। कांग्रेस के पूर्व शिक्षक विधायक प्रत्याशी डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि राहुल गांधी का समर्पण और जनसेवा का भाव युवाओं को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनका संघर्ष सराहनीय है। संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, रमेश श्रीवास्तव, आशीष रुस्तम, जीशान अफरीदी, विनोद कुमार, डॉ. सरताज हुसैन, सतीश चंद्र, मनोज शर्मा, तीर्थ मधुकर, सुरेश दिवाकर, कमरुद्दीन सैफी, डॉ. हरीश गंगवार, साकिर सक्लेनी, साजिद अब्बासी, धर्मपाल गंगवार, गौरंग घोष, ताविश हसन, इमरान मियां, हाजी जुबेर, पूनम दीप सिंह, उपासना तायल, जोया खान, तब्बशुम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।
बरेली से कपिल यादव
