बरेली। शहर के संजयनगर मे हुए 20 वर्षीय अर्जुन हत्याकांड को लेकर परिजनों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में परिवार के सदस्य और स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अर्जुन की बेरहमी से हत्या की गई है। इसलिए सभी दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जानी चाहिए। शुक्रवार को परिजन और स्थानीय लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि अर्जुन की हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि आरोपियों का एनकाउंटर किया जाए और उनके निर्माणों पर बुलडोजर चलाया जाए। परिजनों का आरोप है कि अर्जुन की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई थी। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते और उन्हें कानून के तहत कड़ी सजा नहीं मिलती, तब तक उनका संघर्ष और न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।।
बरेली से कपिल यादव
