उर्स-ए-हुज़ूर ताजुशरिया के बाद जायरीन की वापसी, दरगाह पर हाजिरी के बाद रवाना

बरेली। दो रोजा उर्से हुज़ूर ताजुशरिया मे शिरकत के लिए देश दुनिया से लाखों जायरीन व दुनिया भर के मशहूर उलेमा हजरात बरेली पहुंचे थे। कुल शरीफ के बाद बड़ी संख्या में अकीदतमंद घर वापसी के लिए रवाना हो रहे। जायरीन की वापसी का सिलसिला आज भी जारी है। उर्स प्रभारी सलमान हसन ख़ान सलमान मिया ने बताया देश-विदेश के जायरीन नम आंखों के साथ दरगाह पर सलामी देने व सज्जादानशीन काजी ए हिंदुस्तान मुफ़्ती असजद रज़ा कादरी से इजाजत लेकर रवाना हो रहे है। जमात रजा ए मुस्तफा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान हसन ख़ान (फरमान मिया) ने बताया कि अभी भी काफी मुरीद दरगाह व जामियातुर रज़ा में कयाम किए है ये लोग अपनी सहूलियत के हिसाब से रवाना होंगे उन्होंने बताया इस दौरान बड़ी तादात में अकीदतमंद सिलसिला-ए-आलिया कादरिया रजविया से मुरीद हुए। वही उर्स की कामयाबी और अमन-ओ-सुकून के साथ संपन्न होने पर उर्स में खिदमत करने वाले सभी जमात रज़ा मुस्तफा की ब्रांचों, वालिंटियर, लंगर व सबील लगाने वाले लोगों शासन व जिला प्रशासन के सहयोग एडीजी, कमिश्नर, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, पुलिस अधीक्षक व सभी अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। जमात रज़ा ए मुस्तफा के बरेली शहर के आसपास की ब्रांचो का शुक्रिया अदा किया। उर्स की व्यवस्था मुख्य रूप से मोईन खान, अब्दुल्ला रजा खान, डॉ. मेंहदी हसन, हाफिज इकराम, शमीम अहमद, समरान खान, मौलाना शम्स, कौसर अली, शाईबउद्दीन रजवी, मो. जुनैद रजा, रहबर रजा, अली रजा, शाहबाज खान, रहबर रजा, एडवोकेट राशिद खान, सुहेल खान, सलीम खान, आमिल रजा, नवेद आलम आदि लोग मौजूद रहे।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *