उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक ने किया सम्मानित

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के यूनिक मॉडल इंटर कॉलेज मे रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक डा. डीसी वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा मे उत्तीर्ण एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधक रमन कुमार जायसवाल ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। विधायक डॉ डीसी वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और मेहनत, अनुशासन व लगन से छात्र अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते है। विद्यालय के संरक्षक विजय कुमार गुप्ता, चक्रवीर सिंह, संजय चौहान, अजय सक्सेना, शिवम शर्मा, कैलाश शर्मा, जसवीर सिंह, संदीप गुप्ता, अजय गुप्ता, सिंटू पाठक, अंकित भारद्वाज, केसी शर्मा एवं राजेश सक्सेना सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के अभिभावकों की उपस्थिति रही। संचालन राहुल यदुवंशी ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *