बहेड़ी, बरेली। जनपद के थाना देवरनियां पुलिस और मेरठ की एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर बिहार और नेपाल की चार महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 8.121 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसे वे उत्तराखंड में सप्लाई करने जा रही थी। देवरनियां एसओ आशुतोष द्विवेदी और मेरठ की एएनटीएफ की टीम ने नैनीताल रोड हाईवे पर बसुपुरा ढाल के सामने नैनीताल की ओर जा रहे एक थ्री व्हीलर को रोककर चार महिला अफीम तस्करों को गिररफ्तार है। पुलिस ने इन चारों महिलाओं से अफीम के दो-दो पैकेट बरामद किए है। जिसका वजन 8.121 किलोग्राम है। उनसे तीन मोबाइल और 2870 रुपये भी बरामद किए है। पकड़ी गई महिलाओं में तीन बिहार की और एक नेपाल की महिला तस्कर शामिल है। ये महिला तस्कर बरेली और आसपास के जिले तथा उत्तराखंड में कई स्थानों पर अफीम की सप्लाई करती थी। पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस को अपने नाम ,बिहार की सीता देवी निवासी ग्राम खरकरवा थाना सुगोली जिला पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), ततेरी देवी निवासी हरपुर जिला पूर्वी चंपारण ( मोतिहारी), उर्मिला निवासी ग्राम भैरोंगंज थाना बगहा जिला पश्चिमी चंपारण और राजकुमारी निवासी ग्राम बीरगंज थाना सिमरा जिला परसा मधेश प्रांत नेपाल बताए हैं। पुलिस ने इन चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला तस्करों ने बताया कि वे नेपाल और बिहार से अफीम लाकर यूपी और उत्तराखंड के ठिकानों पर ले जाकर बेचती है। पुलिस की चेकिंग मे पकड़ी न जाएं इसलिए वे कार या टैक्सी के बजाय रोडवेज बसों या ट्रेनों से सप्लाई करती है। इस बार वे थ्री व्हीलर से अफीम उत्तराखंड ले जा रही थी। एसओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि महिला तस्करों से जो मोबाइल बरामद किए गए गए हैं। उससे इस धंधे मे लिप्त कई संदिग्धों के नंबर मिले हैं। इन नंबरों के आधार पर इस रैकेट में शामिल और लोगों की तलाश की जा रही है।
बरेली से कपिल यादव
