ससुर ने किया बहू से दुष्कर्म का प्रयास

झांसी।शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने अपनी बहू से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाही ।

शहर कोतवाली अन्तर्गत सूजे खां खिड़की मेंरहने वाली महिला ने पति और ससुराल में हंसी-खुशी से जीने का सपना देखा था। उसे क्या पता था कि आने वाले समय यह सब एक सपने की तरह हो जायेगा। महिला का आरोप है कि पति और ससुरालियों ने उससे अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करनी शुरु कर दी। मांग को जब मानने से इंकार किया तो उसे यातनायें दी जाने लगी। इतना ही नहीं ससुर ने उसके साथ जबरन शरीरिक सम्बंध बनाने का प्रयास किया। आखिर में परेशान होकर महिला ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सम्बधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाही की।
-उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।