पुलिस पर गोली चलाने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार

झाँसी- पुलिस पर गोली चलाने वाले एक शातिर बदमाश बीती रात मुठभेड़ में पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है।

गुरसरांय थानाध्यक्ष अवध नारायण पांडेय ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ बीती रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने बताया कि एक शातिर बदमाश असलहे के साथ लूट के इरादे से कारसदेव मंदिर के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए बदमाश को ललकारा। इस पर बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने आवश्यक बल का प्रयोग कर उसे हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम बंका पहाड़ी निवासी दृगपाल सिंह परिहार उर्फ दरोगा बताया। थानाध्यक्ष के अनुसार पकड़े गए बदमाश पर गैंग्स्टर ऐक्ट के अलावा कई अन्य मामले दर्ज हैं।
-उदय नारायण, झांसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।