लेनदेन के विवाद को लेकर साथी की हत्या कर शव खेत में फेंका: कुछ घंटों में ही पुलिस ने किया खुलासा

उत्तराखंड /झबरेड़ा – सामान की खरीददारी की रकम के लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने ही साथी की हत्या कर शव को खेत में फेंककर आत्महत्या का रुप देने की कोशिश की मगर वह अपने मंसूबों में कामयाब नही हो सका। पुलिस ने चंद ही घंटों में ही आरोपित को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया जिसे बाद पुछताछ के जेल भेज दिया गया।
झबरेड़ा थाने में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार सुबह क्षेत्र के खड़खड़ी दयाला गांव में एक युवक का शव पॉपुलर के पेड़ से बंधा हुआ मिला। शव को एक शर्ट से बांधा गया था। इसके अलावा मृतक के हाथ पैर भी बांधे गए थे। शव के पास ही सब्जी और अन्य सामान बिखरा हुआ पड़ा था। पुलिस नें घटनास्थल पर मृतक की जेब से मिले वोटर कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त राजनारायण वर्मा (30) पुत्र गया प्रसाद वर्मा निवासी गिरधर सहाय पूर्वा, थाना लालगंज अजहरा, जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में की। एसपी देहात ने बताया कि मृतक मानकपुर गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करता था। शुक्रवार शाम वह अपने साथी मनोज निवासी ग्राम अजगरा रानीगंज, थाना लालगंज अजहरा, जिला प्रतापगढ़ के साथ गया था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि दोनों शुक्रवार को सामान लेने कस्बे में गए थे। उन्होंने खरीददारी की। रास्ते में उनकी सामान की पॉलीथिन फट गई। इसके बाद उन्होने शराब पी और मनोज ने अपनी कमीज में सामान बांध लिया। दोनों ही एक टयूबवेल पर नहाने के लिए रुके। इसी दौरान रुपयों के लेनदेन के चलते दोनों में विवाद हो गया। जिस पर मनोज ने गला दबाकर राजनारायण की हत्या कर दी। इसे आत्महत्या दिखाने के लिए शव को कमीज की मदद से पॉपुलर के पेड़ पर टांगने का प्रयास किया। एसपी देहात ने बताया कि मनोज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

-तसलीम अहमद, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।