रेस्टोरेंट में चल रही बर्थडे पार्टी में पुलिस का छापा: 50 लोग गिरफ्तार

मेरठ – उत्तर प्रदेश के मेरठ में लेवल अप नाम के रेस्टोरेंट पर पुलिस ने शनिवार रात छापा मारा। लॉकडाउन के बावजूद यहां पर बर्थडे पार्टी चल रही थी और बड़ी संख्या में लड़के मौजूद थे। छापा पड़ते ही वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने रेस्टोरेंट के मालिक और मैनेजर सहित 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी के खिलाफ धारा 144 और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में कार्रवाई हुई है।

सिविल लाइन सीओ संजीव देशवाल ने बताया कि रेस्टोरेंट से शराब की खाली बोतलें, हुक्के और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई है। रेस्टोरेंट के पास किसी भी विभाग की एनओसी नहीं थी। इस प्रकार उसका संचालन अवैध तरीके से हो रहा था। रेस्टोरेंट को बंद करा दिया गया है। सीओ ने बताया कि रेस्टोरेंट की बिल्डिंग विक्टर राघव के नाम पर है। इसी बिल्डिंग में उनका दफ्तर है। पता चला है कि विक्टर मुम्बई में फिल्म इंडस्ट्री में कार्यरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।