बदले की आग में पहले लूट और फिर बृद्ध महिला की हत्या

पूर्णिया/बिहार- पूर्णिया के हाट थाना अंतर्गत शिवजी कॉलोनी में एक 85 वर्षीय बूढ़ी औरत मनोरमा देवी की हत्या ब्लेड से गला रेत कर दी गई। इस घटना की खबर से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है।
इस मामले में पूर्णिया पुलिस ने तीन अपराधी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है । कि ये लोग चोरी के मंसूबे से घर मे दाखिल हुए थे और लूट के दौरान वृद्ध महिला की हत्या कर दी।
एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि लूटपाट और हत्या में मधेपूरा का विक्टर कुमार, जानकीनगर का बादल कुमार और बबलू कुमार शामिल था। पुलिस ने इसके पास से लूटे गए दो सोने का कंगन, दो सोने के टॉप्स, एक सोने के नाक का बेसर, दो सोने की अंगूठी, एक-एक सोने और चांदी के चेन, दो चांदी की अंगूठी, एक चांदी की बिछिया बरामद किया गया है।
विक्टर पहले अपने मामा के साथ मनोरमा देवी के घर मे किराये पर रहता था। कुछ दिन पहले मनोरम देवी के बीस हजार रुपए चोरी हो गए थे। और इसका इल्जाम विक्टर पर ही आया था। इसी कारण विक्टर और उसके मामा विकास कुमार से 6 महीने पहले घर खाली करवा लिया गया था। बदले की आग विक्टर के मन मे चल रहा थी । विक्टर उस घर से पूरी तरह वाकिफ था और ये लोग जानते थे कि घर मे मनोरमा देवी अकेले रहती हैं फिर विक्टर ने कुछ दिन बाद से ही अपने सहयोगी के साथ घर की रेकी कर रहा था और अंततः उसने अपराध की इस घटना को अंजाम दिया। चोरी करते समय मनोरम देवी सो रही थी अपराधियो ने मनोरमा देवी के हाथ में पहने सोने के कंगन को निकालना चाहा जब वो उसे खोलने में असफल हुए तब सब ने मिलकर बूढ़ी मनोरमा देवी की हत्या कर दी।

-पूर्णिया से शिव शंकर सिंह की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।