फिर रिश्तों को किया शर्मसार: बेटे ने मां से किया दुष्कर्म, आरोपित फरार

सीतापुर। सदरपुर थाना क्षेत्र में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। कलयुगी बेटे ने अपनी मां से ही दुष्कर्म कर डाला। रोती-बिलखती मां थाने पर पहुंची तो पुलिस अधिकारियों के भी होश उड़ गए। रिश्तों को तार-तार करने वाली इस घटना से गांव में सनसनी है।

मां से दुष्कर्म के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने रिश्तों को कलंकित करने वाले बेटे की तलाश तेज कर दी है। सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में पुलिस को बताया है कि, मंगलवार तड़के वह सो रही थी। इसी दौरान उसके बड़े बेटे ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म कर डाला। गांव के प्रधान के मुताबिक, पीड़ित महिला के दो बेटे हैं और दो बेटियों की शादी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपित बेटे की पत्नी की मौत तीन महीने पहले हो गई थी। मामले में थानाध्यक्ष विकास चंद्र मिश्र ने बताया, महिला की तरफ उसके बेटे के विरुद्ध दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा लिखा गया है। आरोपित को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बताया, आरोपित के बारे में सुना जा रहा है कि वह नशेड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।