प्रॉपर्टी के लालच में भतीजों ने उतारा चाचा- चाची को मौत के घाट

कानपुर- महाराजपुर के सरसौल में बुजुर्ग दंपति की हत्या कर दी गयी और सगे भतीजे पर ही हत्या का आरोप लगा है। देर रात आरोपित ने सोते समय वारदात को अंजाम दिया । महाराजपुर पुलिस के साथ ही अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग किसान का नाम रघुनाथ सिंह और उनकी पत्नी का नाम ललित सिंह है। दोनों दंपति गांव में अकेले रहते थे । पुलिस के अनुसार उनका कोई बच्चा नहीं है। प्रॉपर्टी को लेकर भतीजे से विवाद चल रहा था। दो दिन पूर्व आरोपित ने गलीगलौज भी की थी। तब आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर दिया था। वारदात के बाद से आरोपित भतीजा धर्मेंद्र फरार है। पुलिस की दो टीमें उसकी तलाश में लगाई गई हैं।
आज थानाक्षेत्र महाराजपुर कानपुर नगर के सरसौल गाॅव में समय लगभग रात्रि 00ः30 बजे 1-धर्मेन्द्र सिंह पुत्र छविनाथ सिंह उम्र 25 वर्ष 2-सूरज पुत्र विश्वनाथ उम्र 20 वर्ष निवासी सरसौल थाना महाराजपुर कानपुर नगर द्वारा अपने सगे चाचा रघुनाथ सिंह पुत्र स्व0 राम सिंह उम्र 65 वर्ष व चाची श्रीमती ललिता सिंह पत्नी रघुनाथ सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी सरसौल थाना महाराजपुर कानपुर नगर जो अपने घर के बाहर सो रहे थे, को चाकू व ईटा मारकर घायल कर दिया सूचना पर थानाध्यक्ष महाराजपुर मय पुलिस बल के मौके पर पहुॅचकर दोनों को घायलावस्था में एम्बुलेंस से तुरन्त हैलट अस्पताल भेजा गया, रास्ते में दोनों की मृृत्यु हो गई। शवों को मोर्चरी में रखवाकर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है। मृृतक रघुनाथ सिंह के कोई सन्तान नहीं थी जिन्होंने अपने हिस्से का मकान अपने पड़ोसी को बेचने के कारण मृृतक के सगे भतीजे धर्मेन्द्र व सूरज में नाराजगी थी कि हम लोगों को न बेचकर अपना मकान पड़ोसी को क्यों बेच दिया। थाना महाराजपुर में मु0अ0सं0-258/18 धारा-302 भादवि अभियोग पंजीकृृत किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित कर दबिश दी जा रही है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।