लव जिहाद मामले मे शादी का दबाव बनाने वाला आरोपी उवैश गिरफ्तार, भेजा जेल

बरेली। एक युवती से जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह का दबाव बनाने का आरोपी उवैश को पुलिस ने देवरनियां गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम लागू होने के बाद थाना देवरनियां के रहने वाले उबैश के खिलाफ पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी उवैश पर युवती से जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने का आरोप है। 28 नवंबर को मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था उसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी लेकिन वह दविश से पहले ही फरार हो जाता था। मंगलवार की रात पुलिस ने उसके रिश्तेदारों पर शिकंजा कसा तो बुधवार को पुलिस ने आरोपी उवैश अहमद पुत्र रफीक अहमद निवासी शरीफ नगर थाना देवरनियां को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर, कांस्टेबल सत्येंद्र सिंह महिला कांस्टेबल रेनू और राधा शामिल रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पांच बहनोई हैं। बह जिस बहनोई के साथ फरार था। वह आरोपी के पांचवें नंबर का बहनोई है। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी उवैश ने अपने सभी बहनोई से मदद मांगी थी। मामले में सभी ने मदद करने से इंकार कर दिया। किसी तरीके से पांचवें नंबर का बहनोई शाजिद मान गया। जिसके बाद आरोपी उनके घर पहुंचा और मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही यही रुका और अपना फोन बंद रखा। शाजिद ने चारों साढू को इस बात की जानकारी दी। साढू ने कोई उत्तर नहीं दिया। इधर पूछताछ के लिए सोमवार को पुलिस ने देवरनियां के साथ-साथ बीसलपुर, नवाबगंज, बहेड़ी, शीशगढ़ से आरोपी के रिश्तेदारों को उठाया था। जिसमें चारों बहनोई भी शामिल थे। सभी ने पुलिस को बताया कि उवैश शाजिद के संपर्क में है। सर्विलांस के जरिए उवैश की शाजिद के साथ बातचीत की भी पुष्टि हुई। आनन-फानन में पुलिस ने दबिश दी लेकिन तब तक आरोपी उवैश बहनोई के साथ फरार हो गया था।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।