युवती ने अपने पति, पिता और भाई के साथ मिलकर की थी पूर्व प्रेमी की हत्या, चारो भेजे गए जेल

बरेली। जिले के थाना फरीदपुर मे होली की रात एक युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत मे फेंक दिया गया था। पुलिस ने मंगलवार को उसका खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या उसकी पूर्व प्रेमिका ने अपने पति, पिता और भाई के साथ मिलकर गला घोंटकर की थी। जिसके बाद पुलिस ने चारो लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार थाना फरीदपुर के अमरेख गांव के रहने वाले सुनील की होली के दिन हत्या हो गई थी। पुलिस ने छानबीन मे सुनील की पूर्व प्रेमिका एकता, उसका पति सतेंद्र, पिता राजकुमार और भाई सौरभ को गिरफ्तार किया। पूछताछ मे उन्होंने बताया कि सुनील का करीब एक साल पहले एकता के साथ प्रेम प्रसंग था। जिसके बाद करीब तीन महीने पहले एकता की शादी बिशारतगंज के सहावर गांव के रहने वाले सतेंद्र के साथ हो गई थी। मगर सुनील को यह बात नही भा रही थी। वह एकता को शादी के बाद भी परेशान कर रहा था। फोन कर उससे बाते करने की कोशिश करता था। आरोप है कि बाद मे सुनील एकता को ब्लैकमेल करने लगा। कहता था कि उसके साथ उसकी जो पुरानी वीडियो और फोटो है वह उसे वायरल कर देगा। इसके एवज मे उसने एकता से कई बार पैसे भी मांगे थे। इतना ही नही एकता ने बताया कि सुनील उसके पति को मारने की भी धमकी दे रहा था। पुलिस की पूछताछ मे एकता के पति सतेंद्र ने बताया कि शादी के बाद से एकता अपने मायके नही जाती थी। इस बार उसके परिवार मे गमी की होली थी इसके बाबजूद भी वह अपने मायके जाने के लिए तैयार नही थी। जब सतेंद्र ने मायके न जाने की वजह पूछी तो एकता ने बताया कि अगर वह मायके गई तो उसका पूर्व प्रेमी सुनील उसके पति को मार डालेगा। पूरी सच्चाई जानने के बाद सुनील ने अपने ससुर राजकुमार को फोन किया और उसे जान से मारने की योजना बनाई। जब सतेंद्र एकता को लेकर उसके मायके पहुंचा तो उसने एकता से कहा कि वह सुनील को फोन करे और पैसे देने के बहाने उसे घर पर बुला ले। एकता ने फोन कर उसे अपने घर बुलाया और छत पर ले गई। जिसके बाद एकता, उसका पति सतेंद्र, पिता राजकुमार और भाई सौरभ ने सुनील को दबोच लिया और गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। बाद मे साक्ष्य मिटाने के लिए चारों ने सुनील को गन्ने के खेत मे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।