बेखौफ बदमाशों ने यात्रियों से भरी रोडवेज बस को देर रात की लूटपाट करने की कोशिश

आजमगढ़- बेखौफ बदमाशों ने आजमगढ़ जिले में गाजीपुर से कानपुर जा रही यात्रियों से भरी रोडवेज बस को देर रात लूटपाट करने कोशिश की। असलहे के साथ बस में घुसे दो बदमाशों ने आजमगढ़ के पलिया माफी गांव के पास कंडक्टर से उसका रुपयों से भरा बैग छीनने के दौरान विरोध करने पर गोली चला दी। जिससे एक गोली बस में बैठी महिला यात्री को जा कर लगी। कंडक्टर को भी हल्की चोट लगी। वारदात के दौरान हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस के अलावा आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। घायल महिला को प्राथमिक उपचार शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बता दे कि गाजीपुर डिपो की बस शुक्रवार की देर रात को गाजीपुर से कानपुर के लिए रवाना हुई थी। आगे आजमगढ़ जिले के रानी सराय थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट से शाहगंज का टिकट लेकर दो बदमाश भी बस में चढ़ गए। चल रही बस आगे जौनपुर के बॉर्डर आजमगढ़ जिले के फूलपुर के पलिया माफी गांव के पास बदमाशों ने कंडक्टर का बैग लूटने का प्रयास किया। कंडक्टर ने विरोध किया तो बदमाशों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली 30 वर्षीय महिला यात्री को जाकर लग गई। छीना-झपटी के दौरान कंडक्टर को भी चोटें लगीं। चालक ने तत्काल बस रोक दी। इससे पहले कि बदमाशों को पकड़ा जाता दोनों फायरिंग करते हुए फरार हो गए। बस चालक ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। गोली से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहगंज जौनपुर भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल महिला गोरखपुर के मेहदावा थाना क्षेत्र के डूमरियागंज की रहने वाली बताया गया। घायल महिला अपने मायके शाहगंज जाने के लिए आजमगढ़ के फूलपुर से चढ़ी थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस के साथ ही आला अफसर भी पहुंचे और जांच कर कार्रवाई में जुटे हैं।

रिपोट :- राकेश वर्मा आजमगढ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।