पति-पत्नी के बीच हो रहा था झगड़ा, बचाने पहुचे पड़ोसी की पीट-पीटकर हत्या, मुकदमा दर्ज

बरेली। शहर के थाना प्रेमनगर क्षेत्र मे जाटवपुरा जमुना मंदिर के पास पति पत्नी के बीच झगड़े को बचाने आये पड़ोसी की पति ने पीट पीटकर हत्या कर दी। उसके मुंह और नाक से खून बहने लगा। थाना प्रेमनगर मे आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी घर से फरार हो गया। आपको बता दें कि थाना प्रेम नगर क्षेत्र के जाटवपुरा जमुना मंदिर के पास रहने वाले नवीन एक होटल में इलेक्ट्रीशियन थे। लॉकडाउन में एक माह पहले उनकी नौकरी छूट गई। सोमवार की सुबह को किसी बात को लेकर नवीन का अपनी पत्नी दीपमाला के साथ झगड़ा हो रहा था। काफी देर झगड़ा होने के बाद नवीन ने दीपमाला को पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच पड़ोस में रहने वाला इलेक्ट्रीशियन अर्जुन उन्हें बचाने आया। जिस पर नवीन ने दीपमाला को छोड़कर अर्जुन के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके सिर मे घूंसा मारा और उसे लाठी डंडे से पीटने का आरोप भी है। जिससे वह घायल हो गया। उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा। नवीन घबराकर वहां से फरार हो गया। दीपमाला व परिवार के अन्य लोग अर्जुन को लेकर थाना प्रेमनगर पहुंचे। उन्होंने मामले की तहरीर दी। इसके बाद वहां से उसे खुश्लोक हॉस्पिटल ले गये। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सुभाष की तहरीर पर थाना प्रेमनगर में नवीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पति पत्नी के बीच झगड़े को बचाने आये अर्जुन को नवीन ने घूंसा मार दिया और वह घायल हो गया। जिससे उसकी इलाज के दौरान अस्पताल मे मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।