दो बच्चे व पत्नी को छोड़ गांव की महिला को ले गया प्रधान, दी तहरीर

बरेली। प्रधानी की हनक दिखाकर पांच साल तक एक प्रधान गांव की चार बच्चों की महिला के साथ संबंध बनाता रहा। प्रधानी जाने के बाद महिला के पति ने विरोध किया तो हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद बह अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर प्रधान महिला और उसके एक दुधमुहा बच्चे को अपने साथ ले गया। वही प्रधान के साले ने प्रधान के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। आपको बता दे कि हाफिजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव पिछले पंचवर्षीय में प्रधान रहे एक युवक का गांव की एक चार बच्चों की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया। महिला के पति के अनुसार प्रधानी की हनक दिखाकर प्रधान, महिला के साथ पांच वर्षों तक सम्बन्ध बनाता रहा जबकि प्रधान की शादी 10 वर्ष पूर्व पूरनपुर से हो चुकी है और उसके दो छोटे छोटे बच्चे भी हैं। हाल में हुए पंचायत चुनाव में प्रधान चुनाव हार गया। प्रधानी हारने के बाद महिला के पति ने उसकी पत्नी से सम्बन्धों को लेकर प्रधान का विरोध कर दिया। मामला थाना हाफिजगंज पुलिस के पास पहुंचा। महिला ने भी खुलेआम अपने और प्रधान के सम्बन्धों को उजागर कर दिया और प्रधान के साथ जाने की ज़िद पर अड़ गई। दोनो पक्षो में घण्टो हाई वोल्टेज ड्रामा होने के बाद प्रधान उस महिला व उसके एक दुधमुहा बच्चे को अपने साथ लेकर चला गया। महिला के पति ने भी एक सादा कागज पर महिला और प्रधान को साथ रहने की सहमति दे दी। वही प्रधान के घरवाले प्रधान की पत्नी व उसके दो बच्चों को लेकर पुलिस के पास पहुंचे और प्रधान की पत्नी ने प्रधान के खिलाफ तहरीर दी है।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।