सीएम हेल्पलाइन में वेतन न मिलने पर कर्मचारियों का धरना! जहर खाने की थी अफवाह

लखनऊ- लखनऊ थाना विभूति खंड मे सीएम हेल्पलाइन 1076 मे काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी न मिलने के चलते आज तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। लड़कियो को ऑफिस में बंधक बनाया गया। शालू नाम की लड़की बेहोश हो गयी थी जसे गंभीर हालत मे राम मनोहर लोहिया अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। इसी के साथ एक कर्मचारी ने जान देने का भी प्रयास किया था।
जानकारी के अनुसार चार महीने से सैलरी न मिलने से आक्रोशित कर्मचारी है।कल चीफ सेक्रेटरी भी मिले थे।इसी दौरान कल किसी ने अफवाह फैलाई थी की एक शालू नाम की लड़की ने जहर खा लिया है ।सीएम हेल्पलाइन में वेतन न मिलने की खबरें जब अखबारों और समाचार चैनलों में चलीं तो संस्था की खूब फजीहत हुई। इसके चलते शुक्रवार सुबह जब कर्मचारी काम करने पहुंचे तो उन्हें बंधक बना लिया गया। इस दौरान शालू नाम की महिला कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर तीसरे दिन भी कर्मचारियों का प्रदर्शन चल रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि होली भी निकल गई लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिला है। जॉइनिंग भी करा दी गई। वहीं, मामले में गोमती नगर एसओ सत्येंद्र राय का कहना है कि कर्मचारियों का तीन महीने की ट्रेनिग और एक महीने का वेतन नहीं मिला है। मामले की पड़ताल कर उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
– लखनऊ से अनुज मौर्य की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।