रेलिंग तोड़कर वरुणा नदी में गिरी कार: दो की मौत

वाराणसी – कैण्ट थाना क्षेत्र के पुराने वरुणापुल पर‬ रेलिंग तोड़कर वरूणा नदी में गिरी क्रेटा कार इसमें सवार दो लोगो की मौत हो गई।घटना रात 3 बजे के आसपास की हैं।मृतको की शिनाख्त लक्ष्मण सिंह और उनके मित्र सुभाष कुशवाहा निवासी कॉटन मिल चौकाघाट के रूप में हुई है पिता राज नरायण तहरीर के मुताबिक मृतक युवक अपने मित्र के साथ क्रेटा कार से किसी काम से वापस घर लौटते समय वरूणापुल पर किसी के अचानक आ जाने से वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गयी।जिसमे सवार लक्ष्मण सिंह निवासी संजय नगर कालोनी चौकाघाट और उनके मित्र सुभाष कुशवाहा निवासी कॉटन मिल चौकाघाट की मौत हो गयी।मृतको के शव पुलिस ने दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के मर्चरी में रखा है।मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।
सड़क दुर्घटना में मृतक लक्ष्मण सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश कोषाध्यक्ष थे।

रिपोर्टर-:महेश पाण्डेय वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।