भाजपा विधायक पर बलात्कार का आरोप : पीड़ित महिला ने किया सीएम आवास पर आत्महत्या का प्रयास

लखनऊ।मुख्यमंत्री आवास पर आज उस समय हड़कम्प मच गया जब एक महिला ने अपने बच्चों समेत भाजपा के एक विधायक पर बलात्कार का आरोप लगाते हुए आत्‍महत्‍या का प्रयास किया।महिला का आरोप था कि उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर व उनके साथियों ने महिला के साथ दुष्‍कर्म किया है।पुलिस ने महिला को किसी तरह काबू में किया और उसे गौतमपल्ली थाने ले जाया गया।पीड़ित महिला ने थाने में भी आरोप लगाया कि उन्नाव के भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उस के साथियों ने दुष्कर्म किया और अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं.।
पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई,न्याय न मिलने से आहत होकर वह परिवार संग आत्मदाह के लिए मजबूर हुई है।पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिवार शांत नहीं हुआ और गौतमपल्ली थाने में ही धरने पर बैठ गया।घटना की सूचना मिलते ही अधिकारियों ने उन्नाव के एस पी से बात कर पूरे मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।