बदायूँ की जिला जेल से कैदी फरार होने से मचा हडकंप

बदायूँ – उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले से जिला कारागार से शातिर अपराधी के भागने का सनसनीखेज का मामला सामने आया है। हत्या के आरोप में जेल में बंद सुमित रस्सी के सहारे जेल की दीवार फांद कर फरार हो गया और मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी कानों-कान खबर तक नहीं लगी। जानकारी के बाद अब जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार फरार अपराधी सुमित बिलारी जिला मुरादाबाद का रहने वाला है। जो हत्या के मामले में बंद था। एहतियातन इसे मुरादाबाद से बदायूं जेल में शिफ्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि सुमित के साथ गोरखपुर का कुख्यात अपराधी चंदन भी भागने के फिराक में था, लेकिन वह दीवार फांद न सका। चंदन पहले भी इलाज बहाने अस्पताल में भर्ती होकर एक बार फरार हो चुका है। चंदन पर प्रदेश के कई जिलों में अपराध का केस चल रहा है।

गौरतलब है कि चंदन सिंह ने कुछ दिन पहले इलाज के लिए हाईकोर्ट लखनऊ से गुहार की थी। जिसपर जिला अधिकारी ने उसकी इस मांग को खारिज कर दिया था। जानकारी होते ही जिलाधिकारी, एसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस को जेल में एक पिस्टल भी मिली है, जिसे सुमित या चंदन के होने का शक जाहिर किया जा रहा है। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।