प्रेमिका के ठुकराने से खफा प्रेमी ने थाने में काट ली दोनों हाथों की नस

शीशगढ़, बरेली। थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने थाने में अपने दोनों हाथों की नशें काट लीं। युवक को लहूलुहान देखकर थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी ने तुरंत उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थाना क्षेत्र के गांव मदनापुर निवासी कृष्णा पुत्र छोटे लाल माली मंगलवार को थाने पहुंच गया। इसके बाद युवक ने देखते ही देखते थाने के अंदर अपने दोनों हाथों की नशें काट लीं, जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया। पुलिस कर्मी की युवक पर नजर पड़ी तो थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक से पूछताछ की और उसे इलाज के लिए अस्प्ताल भेज दिया। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के चलते युवक ने हाथ की नश काट ली है। युवक ने पुलिस को बताया कि वह गांव की एक किशोरी से पिछले 5 वर्षों से प्यार करता है। लेकिन अब किशोरी ने उसके प्यार को ठुकरा दिया। उसी की शिकायत लेकर थाने आया था। उसने बताया कि वह थाने में काफी देर तक बैठा रहा लेकिन किसी ने उसकी शिकायत नहीं सुनी। इसी से गुस्सा होकर उसने दोनों हाथों की नशें काट लीं। युवक को अस्पताल में इलाज चल रहा है।।

– बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।