पुलिस कस्टडी में लखनऊ कोर्ट ले जाते समय प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, दोनों की मौत

बरेली। चार माह से बरेली में छिप कर रह रहे प्रेमी जोड़े को लखनऊ कोर्ट ले जाते समय पुलिस कस्टडी मे जहर खाकर जान दे दी। पुलिस दोनों को लेकर लखनऊ कोर्ट में सोमवार को पेश होने जा रहे थे। प्रेमी जोड़े के जहर खाने की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। लखनऊ पुलिस ने दोनों को बरेली से बरामद किया था। बरामदगी के बाद पुलिस विवाहित प्रेमी जोड़े को लखनऊ ले जा रही थी। लखनऊ के ठाकुरगंज की रहने वाली लड़की की मां ने कृष्णा नगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सुभाषनगर के कृष्णा कॉलोनी में चार महीने से बतौर पति-पत्नी रह रहे प्रेमी जोड़े को लखनऊ की कोर्ट में पेश होने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने कई दिन तक मुकदमा दर्ज नहीं किया तो लड़की की मां ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। कोर्ट के आदेश पर दोनों के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था। परिजनों को किसी तरह दोनों के साथ रहने की जानकारी हुई तो वह पुलिस को लेकर सुभाष नगर पहुंची। पुलिस कस्टडी में दोनों को गिरफ्तार कर लखनऊ की अदालत में पेशी के लिए वाहन से कोर्ट ले जा रहे थे। कोर्ट में उनके 164 के तहत बयान होने थे। प्रेमी जोड़े के साथ वाहन में साले और साडू भी मौजूद थे। रास्ते में प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया कि वह साथ जिएंगे साथ मरेंगे, इसके बाद दोनों ने जहर खाने की जानकारी दी। दोनों के जहर खाने की खबर से वाहन में बैठे परिवार और पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिस कस्टडी में प्रेमी युगल की मौत से पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई।
प्रेमी युगल तक कैसे पहुंचा जहर ,जांच शुरू
पुलिस दोनों का पोस्टमार्टम करा रही है। यह पूरा मामला रविवार की बीती देर रात 3:30 बजे का है। वाहन में मृतक के सगे साले और साढू भी मौजूद थे। प्रेमी जोड़े ने भाग कर शादी कर ली थी। जिस पर लड़की के परिजनों ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दोनों 4 माह से पति पत्नी बनकर बरेली में रह रहे थे। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों को जहरीला पदार्थ कैसे और कब मिला उन्होंने जहर का सेवन कब किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।