नोएडा मे गिरी इमारत:कई लोगों के दबे होने की आशंका,मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

नोएडा- दिल्ली से सटे हुए ग्रेटर नोएडा में दो इमारत गिर गई हैं। इन इमारतों में कई लोग रहते हैं, ऐसे में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बचाव कार्य के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत बल की टीम को बुलाया गया है। एनडीआरएफ की 40 सदस्यों की टीम गाजियाबाद से रवाना हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार हादसे की जानकारी मिलने बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी पहुंची गई है। राहत कार्य शुरु हो चुका है। आसपास के लोग के मुताबिक इन इमारतों में करीब 50 लोग काम करते हैं। इनके मलबे में करीब 20 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस को मलबे में दबी हुई कई शव दिख रहे हैं।ढहने वाले इमारत में सात परिवार रह रहे थे। पहले सात मंजिल की इमारत ढही जो कि एक निर्माणाधीन इमारत पर जा गिरी। इस इमारत के हर फ्लोर पर पांच फ्लैट थे। यह जानकारी पड़ोसी में रहने वाले लोगों ने दी।

-सुनील चौधरी,सहारनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।