जानें क्या कहती है आज आपकी राशि?

राशिफल 2 अगस्त 2019

मेष —-किसी कार्य के बारे में चिंता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। चोट व रोग से बचें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। कोई नया कार्य मिल सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। प्रमाद न करें।

वृष —-प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। कोई अप्रत्याशित बड़ा व्यय सामने आ सकता है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्य में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

मिथुन —-घरेलू संसाधनों पर व्यय होगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए काम मिल सकेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में चैन रहेगा। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। प्रमाद न करें।
राशि फलादेश

कर्क—- आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बन सकती है। तत्काल लाभ नहीं होगा। समाजसेवा की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। भरपूर प्रयास करें। अटके काम पूरे होंगे। निवेश शुभ रहेगा। विवाद न करें।

सिंह—– व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम मनोनुकूल रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी कार्य के प्रति चिंता रह सकती है। दुष्टजनों से सावधान रहें। धनार्जन होगा।

कन्या— कुसंगति से हानि होगी। वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से बेवजह विवाद हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव होगा। दूसरों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। पारिवारिक अशांति हो सकती है।

तुला—– शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में मनोनुकूल लाभ होगा। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य नरम हो सकता है। धनहानि की आशंका है। दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

वृश्चिक—- छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। विवाद से दूर रहें। नेत्र पीड़ा हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आय बनी रहेगी। दुष्टजनों से सावधान रहें।

धनु —-परिवार के छोटे सदस्यों के बारे में चिंता रहेगी। शत्रु पस्त होंगे। भूमि व भवन संबंधी कार्य मनोनुकूल लाभ देंगे। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। निवेश से लाभ होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

मकर —-धन प्राप्ति सुगम होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रमाद न करें। कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। पहले किए गए प्रयासों का फल अब मिलेगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक रुतबे में वृद्धि होगी।

कुंभ —-विवेक का प्रयोग करें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। सभी काम समय पर पूरे होंगे |अपनी योग्यता सूझबूझ का पूर्ण उपयोग करें| सहनशीलता, समझदारी से उठाए गए कदम भरपूर लाभ देंगे |

मीन—- अचानक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है। खानपान पर ध्यान दें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटी-मोटी यात्रा होगी। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि में रुचि रहेगी। लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

किसी भी समाचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है।समाचार का पूर्ण उत्तरदायित्व लेखक का ही होगा। विवाद की स्थिति में न्याय क्षेत्र बरेली होगा।