बरेली। शुक्रवार की सुबह से नगर निगम मे सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। वजह थी कि सभी अफसर लेखाधिकारी अनुराग सिंह की शादी में गए हुए थे। तो वही कुछ लोग अपने पारवारिक कार्यक्रम की वजह से गायब रहे। शुक्रवार को नगर निगम के लेखाधिकारी की शादी है। गुरुवार की रात को ही नगर निगम के ज्यादातर अधिकारी कानपुर के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार की सुबह जब नगर निगम के कार्यालय खुले तो अधिकारियों के कार्यालयों पर सन्नाटा पसरा रहा। नगरायुक्त, अपर नगरायुक्त, मुख्य अभियंता सहित जलकल, स्वास्थ्य, राजस्व, निर्माण, लेखा विभाग आदि से जुड़े कर्मचारी और अधिकारी शादी में शिरकत करने पहुंच गए। शिकायत करने पहुंचे फरियादी अधिकारियों के न मिलने से निराशा होकर वापस लौट गए। तो वहीं बताया गया कि कुछ अधिकारी ऐसे भी जो अपने पारवारिक कार्यक्रम मे गए थे।।
बरेली से कपिल यादव