बरेली। जिले मे सियासी गर्मी के बाद अब मौसम ने अपनी गर्मी बढ़ाना शुरू कर दी है। धीरे-धीरे अब तापमान में बढ़ोत्तरी होना शुरू हो गई है। मौसम के तेवर बदलने लगे हैं। चटख धूप ठंड से राहत दे रही है। बुधवार की सुबह से ही तेज धूप निकली। अगर मौसम का मिजाज यही रहा तो फरवरी के आखिरी सप्ताह मे बरेली का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। जिसकी वजह से इस बार गर्मी का आगाज जल्दी होगा। हालांकि अब फरवरी माह में मौसम का मिजाज बदलने की कोई संभावना नहीं जताई जा रही है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर किया जाए तो इन दिनों बरेली का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस है। जिसकी वजह से दिन में तो तेज धूप लोगों को ठंड से राहत दिलाएगी मगर। रात को हल्की ठंड महसूस हो सकती है। मगर ठीक एक दिन बाद न्यूनतम तापमान में करीब एक से दो डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग की तरफ से फिलहाल बारिश की कोई संभावना व्यक्त नहीं की जा रही है। हालांकि एक सप्ताह बाद आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। जिसकी वजह से तापमान में एक डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।।
बरेली से कपिल यादव