फतेहगंज पश्चिमी, बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के रहने वाली नवविवाहिता ने पुलिस से अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला का आरोप है कि उसके पिता और भाई उसके प्रेमविवाह के खिलाफ है। वह उसके पति की हत्या करना चाहते है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस भी उसके परिवार के लोगों से मिली है जो उसे और उसके पति सहित परिजनों को परेशान कर रही है। महिला मंगलवार को एक बार फिर एसएसपी दफ्तर पहुंची और अपने पति की सुरक्षा की गुहार लगाई। महिला नीरज कुमारी ने बताया कि वह फतेहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। उसका चार वर्ष पूर्व से मीरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद सिंह (40) से प्रेम प्रसंग हो गए थे। उन दोनों ने अपनी मर्जी से पिछले माह की 25 जनवरी को आर्य समाज मंदिर में जाकर विवाह कर लिया। वह अपने पति के साथ रहना चाहती है लेकिन उसके परिवार के लोग उसके पति और परिजनो को तरह तरह की धमकी दे रहे है। उसे डर है कही उसके पति के साथ कोई अनहोनी नही हो जाये। प्रमोद सिंह ने बताया कि वह अलग अलग जाति है। दोनों ने प्रेम विवाह किया है। वह साथ मे रहना चाहते है लेकिन उसके पत्नी के भाई और पिता उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। पुलिस भी उन्हें संरक्षण दे रही है।।
बरेली से कपिल यादव