बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। बुधवार को फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया। इस दौरान टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की एक किलोमीटर दूरी तक लाइनें लगी थी। हर कोई जल्दी निकलने के प्रयास में था। इस बीच टोल कर्मियों की चालकों से नोकझोंक होती रही। बुधवार की दोपहर से ही फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा पर वाहनों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। दोपहर से लेकर शाम तक बरेली से दिल्ली की ओर जाने वाली लाइन में वाहनों की कतार लगी रही जबकि देर शाम दिल्ली से बरेली की ओर जाने वाली लाइनों मे भी कतार थी। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ टोल प्लाजा पर भीषण जाम लग गया। जल्दी निकलने की आपाधापी में कई बार वाहन सवारों में नोकझोंक भी हुई। टोल प्लाजा पर जाम लगा हुआ था और वाहन रेंगते हुए निकल रहे थे। टोल प्लाजा में जाम लगने से वाहन सवारों को परेशान होना पड़ रहा है। फास्टैग लेनों के सेंसर ठीक से काम नही करते है। इससे वाहनों को कई बार आगे-पीछे करना पड़ता है। लगभग हर वाहन को प्रत्येक लेन में ऐसा करना पड़ रहा है। इससे फास्टैग लेनों मे जाम लग रहा है। वही कैश वाली लेनों मे भी जाम लगा रहा। सुरक्षा कर्मियों की अभद्रता के मसला यहां नया नहीं है। अक्सर वाहन सवारों से टोल व सुरक्षा कर्मी मारपीट करने लगते है। बुधवार की शाम तक जाम की स्थिति रही। इससे वाहन सवार परेशान रहे।।
बरेली से कपिल यादव