कानून मंत्री का सपा पर निशाना, बोले प्रचंड बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार

बरेली। 2022 के विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद से ही नेताओं मे जुबानी जंग तेज हो गई है। वही योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद भाजपा के कई नेताओं ने पाला बदल दिया है। जिससे प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस बीच बरेली पहुंचे कानून मंत्री बृजेश पाठक ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 मे एक बार फिर भाजपा प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। कानून मंत्री ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। ब्रजेश पाठक के कहा कि अखिलेश यादव का अपना कुछ नही है वो दूसरों के घरों को देखकर अपनी दुकान चलाना चाहते है। उनका ये सपना कभी पूरा नहीं होगा। पाठक ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य से हमारे पारिवारिक संबंध है। हम उनसे मिलकर बात करेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य के जाने के बाद कई और विधायकों के भाजपा छोड़ने की बात को उन्होंने अफवाह बताया। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को प्रचंड बहुमत से भाजपा आएगी।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *