बरेली बदायूं रोड पर निगम ने गड्ढा खोदकर छोड़ा, पुलिस ने खुद भरा

बरेली। नगर निगम ने बरेली बदायूं रोड पर आलीशान बैंकट हॉल के पास एक गहरा गड्ढा खोदकर खुला छोड़ दिया। इससे ट्रैफिक बुरी तरह से प्रभावित होने लगा ताे पुलिस ने खुद ही मिट्टी से गड्ढे को भर दिया। जो पिछले सात-आठ दिनों से जाम का सबब बन रहा था। आपको बता दें कि नगर निगम की जल निगम की पाइप लाइन फटने के बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने गड्ढे को पाटने के बजाय ऐसे ही छोड़ दिया था। जिससे कई बड़े वाहन गड्ढे मे फंस रहे थे और दुपहिया वाहन वाले यात्री गिरकर चोटिल हो रहे थे। वहां के लोगों ने कई बार डीएम मानवेंद्र सिंह से लेकर अन्य विभागों के अधिकारियों से शिकायत की लेकिन नतीजा शून्य रहा। सुभाषनगर पुलिस की सरदर्दी गड्ढा बन चुका था। खुद सुभाषनगर पुलिस के कर्मचारियों ने फावड़ा उठाकर गड्डा भरना शुरू कर दिया। कई बार देखने को मिलता है पुलिस के खिलाफ जनता मे नाराजगी देखने को मिलती है। बही दूसरी तरफ सुभाषनगर पुलिस के इस काम से क्षेत्र की जनता खुश नजर आई और कहा सुभाषनगर पुलिस का कार्य प्रशंसनीय है। यह कार्य थाना प्रभारी सत्येंद्र बढ़ाना, कांस्टेबल चालक मुकेश कुमार, शिवकुमार, अंकित सोलंकी, सोनम ने किया।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *