बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे मे दो बाइकों की आमने सामने की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए परिजन ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने दोनों की बाइकों को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कस्बा के भिटौरा मोहल्ला निवासी कैंटर चालक मुनीश पुत्र राममूर्ति रविवार की शाम बाइक से नेशनल हाईवे पर स्थित ट्रांसपोर्ट पर जा रहा था। उधर से चाइना मुरारपुर रिठौरा निवासी प्रदीप पुत्र राजाराम बाइक से भांजी से मिलकर फतेहगंज पश्चिमी होते हुए बरेली जा रहा था। कस्बे के डॉक्टर विनोद गोयल अस्पताल के पास दोनों बाइकों की आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए तथा दोनों घायलों को उपचार के लिए परिजन ले गए। सूचना मिलने पर दोनों घायलों के परिवार वाले भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिसमे मुनीश की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों की बाइकों को कब्जे में ले लिया है। दोनों के परिजन अपने अपने घायलों को ले गए और प्राथमिक उपचार कराया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।।
बरेली से कपिल यादव