बरेली। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला का बरेली पहुंचने पर प्रजापति समाज की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए किए जाने वाले कार्य मे हर संभव मद्द का भरोसा दिलाया। प्रदेश सरकार ने ओमप्रकाश गोला को उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया है। लखनऊ मे कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत बरेली जनपद मे पहली बार आने पर प्रजापति सम्मान पत्रिका के मुख्य संपादक सुरेंद्र प्रजापति के आवास पर गर्मजोशी से शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो दायित्व दिया गया है। पार्टी पदाधिकारियों व अधिकारियों को साथ लेकर समन्वय बनाकर काम करूंगा। सरकार ने जिस आशा और विश्वास के साथ मुझ पर भरोसा करके मुझे यह दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करुंगा। स्वागत करने वालों में सुरेंद्र प्रजापति, डॉ नरेश सिंह प्रजापति, प्रमोद कुमार प्रजापति, डॉ त्रिलोकनाथ, महेंद्र कुमार प्रजापति, पारस कुमार प्रजापति, नरेश पाल प्रजापति, डॉ उत्तम प्रजापति, रामनिवास गोला, विकास प्रजापति, अमित प्रजापति आदि रहे।।
बरेली से कपिल यादव