बरेली- आज भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी से आवेदक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरदार खा ने ब्लाक कांग्रेस का कार्यालय भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र में करमपुर चौधरी में खोला ।
जिसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने फीता काट कर उदधाटन किया ।
उसके बाद कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिला काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा चुनावी बिगुल बज चुका है समय बहुत कम है इसलिए कांग्रेस पार्टी अपने सभी आवेदक प्रत्याशियों को क्षेत्र में जुट जाने के लिए निर्देश दे रही है सभी आवेदक प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यालय खोले और क्षेत्र की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन तक करें पार्टी की ओर से हर विधानसभा में सम्मेलन कराने और साथ ही सदस्यता का लक्ष्य पूरा करने का निर्देश है जिससे हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके और उनको कांग्रेस पार्टी का सदस्य बना सकें वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार अपनी जन विरोधी नीतियों के कारण पूरी तरह से विफल साबित हुई है आज जनता में रोष है और वह अपना मन बना चुकी है कि आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी को वह अपना पूरा समर्थन देंगी ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं के लिए कुछ प्रतिज्ञाएं ली है उनकी सबसे पहली प्रतिज्ञा महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की ओर से 40% टिकट देने की है और उसके बाद सत्ता आने पर सत्ता में 40% की भागीदारी देने की है साथ ही लड़कियों के लिए उन्होंने प्रतिज्ञा ली है कि सरकार आने पर उनको स्कूटी और स्मार्टफोन देंगी जिसकी शुरुआत उन्होंने मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ के माध्यम से कर दी है हर जिले में लगातार मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं मैराथन दौड़ कार्यक्रम हो रहे हैं जिसमें विजेताओं को स्कूटी और स्मार्टफोन के साथ-साथ अन्य पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं आज पूरे प्रदेश में महिलाओं और लड़कियो में बहुत ही उत्साह है और श्रीमती प्रियंका गांधी से प्रभावित है और बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़ रही है ।
आज के कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सरदार खा ने कहा कि आज ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बहुत ही खराब है भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के कारण गरीब, मजदूर, किसान आदि प्रताड़ित है करोना काल में लगे लाक डाउन में उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर से सिर्फ बड़े-बड़े वादे किए गए लोगों को सपने दिखाए गए जमीनी स्तर पर कुछ नहीं किया गया लघु उद्योग जिससे बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए थे वह पूरी तरह से बंद हो चुके हैं आज लोगों के अंदर बहुत ही आक्रोश है और वह सिर्फ आगामी विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रहे हैं ताकि वह अपने वोट की ताकत से इस सरकार को जवाब दे सके ।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा ने किया ।उपस्थित कांग्रेस जनों में कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत के पूर्व सदस्य सरदार खा , अली बहादुर पेशकार साहब , जिला महासचिव जिया उर रहमान , मोमीन उद्दीन, नसीब खा , मुश्ताक अली , तससबर खा, शाहब उद्दीन, ब्रह्ममाननद शर्मा , सुनील मनचंदा , कबील अहमद , मोहम्मद रफीक , जमील उद्दीन , रफीक शाह , करामत , मिस्टर खा, देशराज कश्यप , इस्लाम खा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।
– बरेली से तकी रज़ा
