सपा का झंडा लगाओ अभियान जारी, लोगों को गिनाई उपलब्धियां

बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आदेशानुसार झंडा लगाओ, सरकार बनाओ अभियान भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र मे सपा का झंडा लगवाया जा रहा है। अभियान के तहत भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र के धौरा टांडा, शेरगढ़, देवरनिया, भोजीपुरा आदि स्थानों पर लगाया। सपा जिला उपाध्यक्ष तनवीर उल इस्लाम व विधानसभा अध्यक्ष जावेद वारसी के नेतृत्व मे 15 दिसंबर से वाहनों, घरों व निजी संस्थानों पर सपा के झंडे लगाए जा रहे है। लोगों को सपा की नीतियों से अवगत कराया गया। मिशन 2022 के तहत जनता से अखिलेश यादव के नेतृत्व मे सपा की सरकार बनाने की अपील की गई। इन सभी स्थानों पर शेरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष बाबू अंसारी, युवा नेता मोहम्मद फरहान नूर, धौराटांडा यूथ बिग्रेड नगर अध्यक्ष नईम अहमद सिद्दीकी, चंद्रशेखर यादव चंदू, रितेश यादव, गंगाराम, मौहम्मद अमजद उर्फ अन्ना, नावेद खान, इंजीनियर मोहम्मद फारुख, सगीर किरण, हसीब अहमद, अमित कुमार, शहजाद मलिक, मोहम्मद जाकिर अंसारी, रफीक अहमद, इंतजार अहमद अंसारी आदि का विशेष सहयोग रहा।।

बरेली से कपिल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *