बरेली/फतेहगंज पश्चिमी। साप्ताहिक बंदी के दिन दुकाने खोलने का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया। एक व्यापारी की दुकान पर काम करने बाले मजदूर ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दुकानें बंद करने की मांग की है। उप श्रमायुक्त ने साप्ताहिक बंदी मे दुकान खोलने वाले व्यापारियों पर अब कार्रवाई की जाएगी। श्रम विभाग ने कार्रवाई के लिए टीमें बना दी है। बाजारों का खाका भी तैयार कर लिया है। शुक्रवार की सुबह से ही टीमे सक्रिय हो जाएंगी। बाजार खुले पाए जाने पर दुकानदारों से जुर्माना राशि वसूली जाएगी। आपको बता दें कि साप्ताहिक बंदी को लेकर पूर्व मे भी स्थानीय व्यापार मंडल के नेताओ ने काफी प्रयास किये थे परंतु कस्बे के कुछ दुकानदारों पर व्यापार मंडल व स्थानीय पुलिस का भी असर नहीं होता है। लाउडस्पीकर से बंदी का आग्रह करने के बाद भी कुछ दुकानदार बंदी के दिन दुकान खोल कर बैठ जाते है। डीएम के आदेश के बावजूद पिछले शुक्रवार को कुछ दुकानदारो के खोली गयी दुकानों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। उधर व्यापारियों को हिदायत दी गई है कि शुक्रवार से टीमे सक्रिय हो जाएंगी। टीमें बाजारों में घूम कर चेकिंग करेगी। यदि किसी व्यापारी की दुकान खुली पाई जाती है तो संबंधित व्यापारी से जुर्माना वसूला जाएगा। यदि फिर भी दुकान खुली पाई जाती है तो दुकान को सील कराने के आदेश किए जाएंगे।।
बरेली से कपिल यादव
