आगरा/पिनाहट – थाना पिनाहट क्षेत्र के भदरौली एसआर पेट्रोल पंप संचालक ने गर्भवती महिला और उसके पति के साथ जमकर मार पीट की।
जानकारी के अनुसार रामकेश पुत्र भागीरथ ग्राम रामनरी पोखर का रहने बाला है जो थाना पिढौरा क्षेत्र में पड़ता है जब युवक और पत्नी शुख देवी भदरौली बाजार में सामान खरीदकर लौट रहे थे अचानक से बाइक की पेट्रोल खत्म हो गई और तो फिर रामकेश और उसकी पत्नी सुख देवी एस आर पैट्रोल पम्प पर पैट्रोल डलवाने के लिए गए जहां रामकेश ने अपनी गाड़ी में पैट्रोल डलवाई तो कम पेट्रोल डालने पर रामकेश ने विरोध किया तो उसको पेट्रोल पंप के दबंग कर्मचारियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी और वहीं उसकी गर्वबती पत्नी सुख देवी अपने पति रामकेश को पिटते देख कर उसको बचाने के लिए दौड़ी तो दबंग पेट्रोल पंप संचालको ने गर्भवती महिला को भी नही बक्शा और उसको भी थप्पड़ मारे और ढक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई। जिससे दोनों पति पत्नी के चोट भी आईं है साथ ही धमकी भी दी है जिस पर रामकेश पुत्र भागीरथ और गर्भवती पत्नी सुख देवी के साथ पिनाहट थाने पहुंचे और जहां थाने में तहरीर देकर दबंग पेट्रोल पंप संचालको के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
– योगेश पाठक आगरा
