बरेली। बीते दिनों हुए किला छावनी में दर्शन सक्सेना उर्फ सागर के मर्डर के दोनों आरोपियों को किला पुलिस ने पकड़कर शनिवार को खुलासा कर दिया। बताया गया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते दर्शन का मर्डर किया था। दर्शन की हत्या करने वाले राजू और अमन को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की रात किला छावनी में दर्शन की हत्या हुई थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी उसी के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। राजू और अमन की गिरफ्तारी के बाद आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब पीने के बाद दर्शन, राजू और अमन का झगड़ा हुआ था। झगड़े में राजू और अमन घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक दर्शन अपने दोनों दोस्तों की आए दिन बेइज्ज्ती करता रहता था। कई बार उनको थप्पड़ भी मार दिए थे। जिसकी वजह से उन्होंने दर्शन का मर्डर कर दिया। मगर परिजन इस खुलासे से सहमत नहीं है। उनका कहना है कि उनके बेटे दर्शन को मरने के बाद भी न्याय नहीं मिला है। मर्डर की असली वजह सामने आई ही नहीं। दर्शन के पिता बब्बू ने पुलिस पर भी मामले को हल्का करने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि जिस तरह से दर्शन का मर्डर हुआ वह बेइज्जती और थप्पड़ मारने जैसा नहीं था। मृतक दर्शन के पिता बब्बू सक्सेना का आरोप है कि दर्शन का मर्डर रंजिश के चलते हुए यह ठीक हो सकता है। मगर रंजिश बेइज्जती करने या फिर थप्पड़ मारने की थी। इस बात से वह बिल्कुल भी सहमत नहीं है। उनका कहना है कि उनके बेटे दर्शन का मर्डर लड़की की वजह से हुआ है। क्योंकि वह अपने दोस्त राजू की हकीकत जान गया था और उसने उसके लिए एक थप्पड़ भी मारा था। मृतक दर्शन के पिता बब्बू का कहना है कि अमन, राजू और दर्शन तीनों आपस में दोस्त थे। राजू का चक्कर अमन की रिश्तेदार लड़की से उसका चक्कर चल रहा था। इसी बीच राजू की शादी तय हो गई। तो लड़की ने राजू से बातचीत कम कर दी। यह बात जब दर्शन को पता चली तो उसने राजू को डांटा और एक थप्पड़ भी मार दिया। पुलिस के खुलासे से नाखुश पिता का कहना है कि जब तक उनके मृतक बेटे को इंसाफ नहीं मिलेगा वह लड़ेगें। कम से कम तसल्ली के लिए सही मारने की सही वजह तो पता चले। कि आखिर बेटे की जान क्यों गई। जब इस प्रकरण के बारे में एसपी सिटी रविंद्र कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उन्होंने जो बात कुबूली है वही बताई गई। अभी तो पूरी विवेचना होना बाकी है। हो सकता है और भी खुलासे हो। एसपी सिटी का कहना है कि मामले में हकीकत सामने लाई जाएगी।।
बरेली से कपिल यादव